रविवार, 12 अप्रैल 2020

ग्यारहवीं हिंदी विषय सामग्री

खंड (अप्रत्याशित,रचनात्मक, स्ववृत्त लेखन,  पत्र आदि अभ्यास हेतु )

कबीर 

 

  पाठ पीडीएफ

साभार संकलन

 एनसीईआरटी सोल्यूशन साभार संंकलन

 

 हम तौ एक एक ...

 वीडियो

 

 

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी 

संतों देखत बौराना..

 वीडियो

 पाठ्यक्रम में नहीं है

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी 

 


 

 

 

मीरा पाठ पीडीएफ साभार संकलन

 एनसीईआरटी सोल्यूशन साभार संंकलन

 

 मेरे तो गिरधर 

 वीडियो

 

 

 ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी

 पग घुँघरू 

 वीडियो

 पाठ्यक्रम में नहीं है

 

 ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी

 सुमित्रानंदन पन्त (वे आँखें )सत्र22-23 के पाठ्यक्रम में नहीं है

 वीडियो

 पाठ पीडीएफ

 एनसीईआरटी सोल्यूशन साभार संंकलन

 

 भवानी प्रसाद मिश्र

(घर की याद )

 पीपीटी

 पाठपीडीएफ

 एनसीईआरटी सोल्यूशन साभार संंकलन

 

चंपा काले काले अच्छर नहीं चीह्नती  त्रिलोचन 

 

 

 एनसीईआरटी सोल्यूशन

 

 दुष्यंत कुमार 

 वीडियो

पीपीटी

 पाठ पीडीएफ

साभार संकलन 

 एनसीआरटी सोल्यूशन

 

 निर्मला पुतुल 

 वीडियो

पीपीटी

 पाठ पीडीएफ

साभार संकलन 

 

 

 विदाई संभाषण

 

 

 एनसीईआरटी सोल्यूशन

 

 अपू के साथ ढाई साल

 

 

 एनसीईआरटी सोल्यूशन

 

 नमक का दारोगा 

  वीडियो

पीपीटी

  पाठ पीडीएफ सााभार संकलन

 एनसीईआरटी सोल्यूशन साभार संंकलन 

 

 मियाँ नसीरुद्दीन 

 

  पाठ पीडीएफ साभार संकलित

 एनसीईआरटी सोल्यूशन साभार संंकलन

 

 गलता लोहा

 

 पाठ पीडीएफ साभार संकलन 

 एनसीआरटी सोल्यूशन साभार संकलन 

 

  स्पीति में बारिश

 वीडियो अब पाठ्यक्रम में नही

 पाठ पीडीएफ साभार संकलन 

 एनसीईआरटी सोल्यूशन साभार संंकलन

 

  जामुन का पेड़

 पीपीटी

साभार संकलित 

  पाठ पीडीएफ

 साभार संकलन

 एनसीईआरटी सोल्यूशन

 

 भारत माता 

 

 पाठ पीडीएफ

साभार संकलन 

 

 

 शब्दकोश 

 कोश एक परिचय

साभार संकलन 

 शब्दकोश

साभार संकलन 

 शब्दकोश पर आधारित प्रश्न उत्तर

 

 जनसंचार माध्यम पाठ पीडीएफ

 कार्यालयी लेखन के विविध प्रकार पीपीटी

 पत्रकारिता के विविध आयाम पीपीटी

पत्रकारिता के विविध आयाम पाठ पीडीएफ

 स्ववृत्त लेखन

 

 

 पत्र लेखन

 डायरी लेखन

डायरी लिखने की कला पाठ पीडीएफ

 कथा पटकथा लेखन प्रश्न उत्तर

कथा पटकथा पाठ पीडीएफ

 

 गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर

 वीडियो

पीडीएफ

  पाठ पीडीएफ साभार संकलन

 एनसीईआरटी सोल्यूशन साभार  संकलन 

 

  राजस्थान की रजत बूंदें

 वीडियो

 पाठ पीडीएफ  साभार संकलन

एनसीईआरटी सोल्यूशन  साभार संकलन 

 

 आलो आंधारि 

 पीपीटी

पीपीटी

 पाठ पीडीएफ

 एनसीईआरटी सोल्यूशन

साभार संकलन 

 

 


सोमवार, 16 मार्च 2020

बारहवीं हिंदी सहायक सामग्री

ग्रीष्मावकाश गृहकार्य हिंदी कक्षा 6 से 12




🌞 कक्षा 6 – हिंदी ग्रीष्मावकाश गृहकार्य (मल्हार आधारित)


📌 सामान्य निर्देश:                                 
 साफ-सुथरी लिखावट रखें

अलग कॉपी में कार्य करें

रचनात्मकता का उपयोग करें

 🎯 विशेष निर्देश


चित्र, चार्ट और रंगों का उपयोग करें

प्रत्येक कार्य में तिथि अवश्य लिखें

कार्य को क्रमबद्ध एवं आकर्षक बनाएं

⭐ मूल्यांकन आधार


प्रस्तुति (Presentation)

रचनात्मकता (Creativity)

भाषा शुद्धता (Language Accuracy)

समय पर पूर्णता (Completion) प्रस्तुति (Presentation)


 


कोई भी 5 पाठ पढ़ें 

प्रत्येक पाठ से 5 नए शब्द लिखें


✍️ 2. लेखन कार्य

“मेरी गर्मी की छुट्टियाँ” (10 पंक्तियाँ)

“मेरा प्रिय खेल” (10 पंक्तियाँ)

5 मुहावरे लिखकर वाक्य बनाएं


🎨 3. रचनात्मक कार्य

किसी पाठ का चित्र बनाएं

चित्र देखकर 5 पंक्तियों की कहानी लिखें


🧠 4. भाषा कार्य

संज्ञा, सर्वनाम,विशेषण  के 5-5 उदाहरण

5 विलोम शब्द


🎤 5. गतिविधि

एक कविता याद करें और सुनाएं

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

                         🌞 कक्षा 7 – हिंदी ग्रीष्मावकाश गृहकार्य (मल्हार आधारित)

 📌 सामान्य निर्देश:                                 

 साफ-सुथरी लिखावट रखें

अलग कॉपी में कार्य करें

रचनात्मकता का उपयोग करें

 🎯 विशेष निर्देश


चित्र, चार्ट और रंगों का उपयोग करें

प्रत्येक कार्य में तिथि अवश्य लिखें

कार्य को क्रमबद्ध एवं आकर्षक बनाएं

  ⭐ मूल्यांकन आधार


प्रस्तुति (Presentation)

रचनात्मकता (Creativity)

भाषा शुद्धता (Language Accuracy)

समय पर पूर्णता (Completion) प्रस्तुति (Presentation)




📘 1. पठन कार्य

6 पाठ पढ़ें और प्रत्येक का सार (5 पंक्तियाँ) लिखें


✍️ 2. लेखन कार्य

“यदि मैं शिक्षक होता/होती” (12 पंक्तियाँ)

“पर्यावरण संरक्षण” पर लेख

7 मुहावरे व वाक्य


🎨 3. रचनात्मक कार्य

पोस्टर बनाएं (जल बचाओ)

एक छोटी कहानी लिखें


🧠 4. भाषा कार्य

संज्ञा, सर्वनाम,विशेषण,क्रिया के भेद एवं उदाहरण

लिंग व वचन बदलें (5-5 शब्द)


🎤 5. गतिविधि

अपने परिवार के किसी सदस्य का छोटा साक्षात्कार लिखें

------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


                                    🌞 कक्षा 8 – हिंदी ग्रीष्मावकाश गृहकार्य (मल्हार आधारित)

 📌 सामान्य निर्देश:                                 

 साफ-सुथरी लिखावट में कार्य करें

अलग कॉपी में कार्य करें

रचनात्मकता का उपयोग करें

  🎯 विशेष निर्देश


चित्र, चार्ट और रंगों का उपयोग करें

प्रत्येक कार्य में तिथि अवश्य लिखें

कार्य को क्रमबद्ध एवं आकर्षक बनाएं


⭐ मूल्यांकन आधार


प्रस्तुति (Presentation)

रचनात्मकता (Creativity)

भाषा शुद्धता (Language Accuracy)

समय पर पूर्णता (Completion) प्रस्तुति (Presentation)




📘 1. पठन कार्य

7 पाठ पढ़ें और प्रत्येक का सार (6-8 पंक्तियाँ) लिखें


✍️ 2. लेखन कार्य

“डिजिटल युग और विद्यार्थी” (15 पंक्तियाँ)

“मेरा लक्ष्य” (15 पंक्तियाँ)

10 मुहावरे व वाक्य


🎨 3. रचनात्मक कार्य

कॉमिक स्ट्रिप बनाएं

किसी पाठ का वैकल्पिक अंत लिखें


🧠 4. भाषा कार्य

काल बदलें (5 वाक्य)

संधि/समास के सरल उदाहरण


🎤 5. गतिविधि

5 दिनों की डायरी लिखें

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

 


📚 कक्षा 9वीं हिंदी (गंगा)                                                               🌞 50 दिनों का ग्रीष्मकालीन गृह कार्य

 📌 सामान्य निर्देश:                                 

साफ-सुथरी लिखावट में कार्य करें

अलग कॉपी में कार्य करें

रचनात्मकता का उपयोग करें

 🎯 विशेष निर्देश


चित्र, चार्ट और रंगों का उपयोग करें

प्रत्येक कार्य में तिथि अवश्य लिखें

कार्य को क्रमबद्ध एवं आकर्षक बनाएं

 मूल्यांकन आधार


प्रस्तुति (Presentation)

रचनात्मकता (Creativity)

भाषा शुद्धता (Language Accuracy)

समय पर पूर्णता (Completion)

 

🗓️ पहले 10 दिन – पठन एवं समझ (Reading & Understanding)

1. प्रतिदिन एक पाठ पढ़ें


2. कठिन शब्दों की सूची बनाएं (10 शब्द रोज़)


3. प्रत्येक पाठ का सार (80–100 शब्दों में) लिखें


4. पाठ से जुड़े 5 प्रश्न स्वयं बनाएं


5. मुख्य पात्र/विषय की पहचान करें

--

🗓️ दिन 11–20 – लेखन कौशल (Writing Skills)

6. प्रत्येक पाठ पर लघु उत्तरीय प्रश्न लिखें


7. किसी एक पाठ पर अनुच्छेद (150 शब्द)


8. “मेरी प्रिय कहानी” पर लेख लिखें


9. संवाद लेखन (किसी पात्र के आधार पर)


10. पत्र लेखन – मित्र को छुट्टियों का अनुभव


🗓️ दिन 21–30 – रचनात्मक गतिविधियाँ (Creative Work)

11. किसी पाठ का चित्र बनाकर वर्णन करें


12. कविता पाठ (वीडियो या लिखित)


13. कहानी को कॉमिक स्टाइल में बनाएं


14. पोस्टर बनाएं (जैसे – “जल संरक्षण”, “पर्यावरण”)


15. अपने शब्दों में नई कहानी लिखें


🗓️ दिन 31–40 – व्याकरण एवं भाषा (Grammar & Language)

16. संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के उदाहरण लिखें


17. 20 मुहावरे और उनके अर्थ


18. 10 लोकोक्तियाँ और प्रयोग


19. काल (भूत, वर्तमान, भविष्य) पर अभ्यास


20. वाक्य शुद्धि के 20 उदाहरण


🗓️ दिन 41–50 – परियोजना कार्य (Project Work)

21. “गंगा नदी का महत्व” पर प्रोजेक्ट (चित्र सहित)


22. किसी लेखक का जीवन परिचय (जैसे – पाठ में दिए गए लेखक)


23. “मेरी ग्रीष्मकालीन छुट्टियाँ” पर डायरी (5 दिन)


24. हिंदी भाषा का महत्व (लेख – 200 शब्द)


25. पूरे कार्य का सुंदर फाइल/प्रोजेक्ट तैयार करें

------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

📚 कक्षा 10वीं हिंदी                                                                     🌞 50 दिनों का ग्रीष्मकालीन गृह कार्य

 📌 सामान्य निर्देश:                                 

साफ-सुथरी लिखावट में कार्य करें

अलग कॉपी में कार्य करें

रचनात्मकता का उपयोग करें

 🎯 विशेष निर्देश


चित्र व रंगों का उपयोग करें

हर कार्य में तारीख अवश्य लिखें

फाइल आकर्षक बनाएं

 मूल्यांकन आधार


प्रस्तुति (Presentation)

रचनात्मकता (Creativity)

भाषा शुद्धता (Language Accuracy)

पूर्णता (Completion)

🗓️ दिन 1–10 : पठन एवं समझ (Reading & Comprehension)

1. प्रतिदिन एक पाठ पढ़ें (क्षितिज/कृतिका से)


2. कठिन शब्दों की सूची बनाएं (10 शब्द रोज़)


3. प्रत्येक पाठ का सार (100–120 शब्दों में) लिखें


4. पाठ से जुड़े 5 प्रश्न स्वयं तैयार करें


5. मुख्य भाव/संदेश लिखें
---

🗓️ दिन 11–20 : लेखन कौशल (Writing Skills)

6. प्रत्येक पाठ पर लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न लिखें


7. किसी एक पाठ पर अनुच्छेद (150–200 शब्द)


8. “मेरी प्रिय कहानी/कविता” पर लेख लिखें


9. संवाद लेखन (किसी पात्र के आधार पर)


10. औपचारिक पत्र लेखन (जैसे – प्रधानाचार्य को आवेदन)

---

🗓️ दिन 21–30 : रचनात्मक गतिविधियाँ (Creative Activities)

11. किसी पाठ का चित्र बनाकर उसका वर्णन करें


12. कविता पाठ (वीडियो या लिखित रूप में)


13. कहानी को कॉमिक/स्टोरीबोर्ड में प्रस्तुत करें


14. पोस्टर बनाएं (जैसे – “पर्यावरण संरक्षण”, “जल बचाओ”)


15. अपने शब्दों में नई कहानी/कविता लिखें

---

🗓️ दिन 31–40 : व्याकरण एवं भाषा (Grammar & Language)

16. समास, तत्सम-तद्भव के उदाहरण लिखें


17. 25 मुहावरे और उनके अर्थ


18. 15 लोकोक्तियाँ और वाक्य प्रयोग


19. काल, वाच्य, वचन पर अभ्यास


20. वाक्य शुद्धि एवं अशुद्धि सुधार (25 उदाहरण)


🗓️ दिन 41–50 : परियोजना कार्य (Project Work)

21. “हिंदी साहित्य के प्रमुख लेखक” पर प्रोजेक्ट


22. किसी एक लेखक का जीवन परिचय (पाठ्यपुस्तक से)


23. “मेरी ग्रीष्मकालीन छुट्टियाँ” पर डायरी (5 दिन)


24. “डिजिटल युग में हिंदी भाषा” पर लेख (200–250 शब्द)


25. पूरे कार्य को सुंदर फाइल/प्रोजेक्ट में संकलित करें

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
पोस्टर 1 कक्षा 6-12 

पोस्टर 2 कक्षा 6-8 

पोस्टर 3  कक्षा 6-8

पोस्टर 4 कक्षा 12

पोस्टर 5 कक्षा 10 

पोस्टर 6 कक्षा 9 



---***********************************************************************

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

मदद

मेरी हर चीख  चिल्ला रही थी मदद के लिए
मुझे यकीन था आएंगे सभी
मोमबत्तियाँ लेकर ...
फकत मेरे खाक होने की देर थी

 प्रियंका जैन "चंचल"

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

कविता लेखन प्रक्रिया


कविता लेखन की प्रक्रिया

कविता के मूल में संवेदना है, राग तत्व है । यह संवेदना संपूर्ण सृष्टि से जोड़ने और उसे अपना बना लेने का बोध है ।
“वियोगी होगा पहला कवि,
आह से उपजा होगा गान ।
उमड़ कर आंखों से चुपचाप
बही होगी कविता अनजान।।“
शब्दों का खेल, परिवेश के अनुसार शब्द-चयन,लय,तुक, वाक्य संरचना,यति-गति बिंब, संक्षिप्तता के साथ-साथ विभिन्न अर्थ स्तर आदि से कविता बनती है।

·         कविता भाषा में होती है इसलिए भाषा का सम्यक ज्ञान जरूरी है।


·         शब्दों से मेलजोल। शब्दों से जुड़ना कविता की दुनिया में प्रवेश करना है। आपने देखा होगा कि बच्चे खेल-खेल में गीत रच डालते हैं। रचनात्मकता सबके अंदर होती है उसे तराशने की जरूरत होती है। तुकबंदी के प्रयास में धीरे-धीरे रचनात्मकता आकार लेने लगती है

·         भाषा शब्दों से बनती है। शब्दों का एक विन्यास होता है जिसे वाक्य कहा जाता है ।भाषा प्रचलित एवं सहज हो पर संरचना ऐसी की पाठक को नयी लगे ।


·         बिंब अर्थात ऐन्द्रिक अनुभूति। हमारे पास दुनिया को जानने का एकमात्र साधन इंद्रियाँ ही है बाह्य संवेदनाएं मन के स्तर परबिंब के रूप में बदल जाती हैं।कुछ विशेष शब्दों को सुनकर अनायास मन के भीतर कुछ चित्र कौंध जाते हैं ।ये स्मृति चित्र ही शब्दों के सहारे कविता का बिंब निर्मित करते हैं।

·         कविता में संकेतों का बड़ा महत्व होता है । इसलिए चिह्नों(,!-) यहां तक कि दो पंक्तियों के बीच का खाली स्थान भी कुछ कह रहा होता है ।

·         वाक्य गठन की जो विशिष्ट प्रणालियां होती हैं उन्हें शैली कहा जाता है । इसलिए विभिन्न काव्य शैलियों का ज्ञान भी जरूरी है ।


·         छंद की जानकारी कवि के लिए जरूरी है तभी आंतरिक लय का निर्वाह संभव है। कविता छंद और मुक्त छंद दोनों में होती है ।छंदोंबद्धकविता के लिए छंद के बारे में बुनियादी जानकारी आवश्यक है ही, मुक्त छंद में लिखने के लिए भी इसका ज्ञान जरूरी है ।

·         किसी समय विशेष की प्रचलित प्रवृत्तियों की ठीक-ठीक जानकारी भी कविता के लिए आवश्यक है ।


·         कम से कम शब्दों में अपनी बात कह देना और कभी-कभी तो शब्दों या दो वाक्यों के बीच कुछ अनकही छोड़ देना कवि की ताकत बन जाती है।

·         परिवेश के साथ कविता के सभी घटक भाव तत्व से परिचालित होते हैं कवि की वैयक्तिक सोच, दृष्टि और दुनिया को देखने का नजरिया कविता की भाव संपदा बनती है ।कवि की इस वैयक्तिकता में सामाजिकता मिली होती है, हवा में सुगंध की तरह।

 अभ्यास कार्य

·         आपने अनेक कविताएं पढ़ी होंगी, उनमें से आपको कौन-सी कविता सबसे अच्छी लगी ? लिखिए |  यह भी बताइए कि आपको वह कविता क्यों अच्छी लगी ।

·         आपके जीवन में अनेक ऐसी घटनाएं घटी होंगे जिन्होंने आपके मन को छुआ होगा उस अनुभूति को कविता के रूप में लिखने का प्रयास कीजिए |

·         किसी भी कविता में कविता के घटकों को पहचान कर अपने शब्दों में लिखें।